फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा का भड़काऊ बयान, प्रदर्शन से लौटी भीड़ ने कर दिया बवाल

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर गिरफ्तारी देने पहुंची भीड़ मौके पर कुछ नहीं कर सकी तो लौटते वक्त अराजकता पर उतर आई। हल्द्वानी कांड का गुस्सा बरेली में फूटा। मौलाना तौकीर के भड़काऊ बयान ने आग में घी डालने का काम किया। पुराना शहर में भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दूसरे समुदाय के लोगों की पिटाई कर दी। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि पथराव में दो-तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें