फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्द्वानी हिंसा के बाद यूपी-उत्तराखंड सीमा पर अलर्ट, हाईवे से लेकर लिंक मार्गों पर भी कड़ी चौकसी

बरेली के बहेड़ी में यूपी-उत्तराखंड सीमा पर शुक्रवार को गांव सतुईया के पास पुलिस का सख्त पहरा है। सीओ व एएसपी डॉ तेजवीर सिंह ने खुद कमान संभाल रखी। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय भी पहुंचे। एसडीएम ने देहात के सभी लिंक मार्गों का निरीक्षण किया। वहीं गांव सतुईया के पास हाईवे पर उत्तराखंड से आने-जाने वाले वाहनों को सघन तलाशी के बाद जाने दिया। बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को हुए उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसको देखते हुए उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। एएसपी डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि सख्ती उन लिंक मार्गों पर भी की गई है, जो उत्तराखंड से जुड़ते हैं। अग्रिम आदेश तक इस अभियान को जारी रखा जायेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें