फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रामगंगा के चौबारी घाट पर हुई गंगा आरती, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरेली में गंगा समग्र की ओर से रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। सोमवार को चौबारी घाट को सजाया गया। शाम को मां गंगा की आरती की गई, भक्तों ने मां गंगा से मंगलकामना की। आरती के बाद गंगा माता को जयकारे लगाए गए। संस्था के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि गंगा नदी एवं सहायक नदियों को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी अविनाश सिंह को रामगंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए ओवर ब्रज पर लोहे की जाली लगाने के लिए एवं राम गंगा नदी को साफ करने के लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें