बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ हुई लूट का एसपी उत्तरी ने खुलासा कर दिया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कर्मियों के करीबियों ने ही लूट कराई थी। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से 80 हजार नकदी समेत काफी सामान बरामद किया है।