बरेली में तंत्र-मंत्र कर खजाना खोजने व हत्या की साजिश रचकर रुपये वसूलने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को थाना बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कार, पीतल का कलश, नकली सोने के 18 सिक्के, 27 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस, चाकू व पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।