बरेली में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में रविवार को फुटबॉल छात्रावास और यूथ एफसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र कुमार यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त का मैच का शुभारंभ किया। मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।