बरेली में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर के समय काले बादल छा गए और अंधेरा छा गया। एक बजे से गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक मूसलाधार बारिश होने से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जंक्शन और बरेली सिटी के यार्ड में भी पानी भर गया। हाजियापुर में सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे यहां एक मृत व्यक्ति का जनाजा जलभराव के बीच निकाला गया। बताया जा रहा है कि अप्रैल में पहली बार ऐसी बारिश हुई, जिससे शहर के नाले भी उफना गए। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।