बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल के 30 बेड के वार्ड में बुधवार को 46 बच्चे भर्ती रहे। एक बेड पर तीन बच्चों को लिटाना पड़ा। बेंच पर भी लिटाकर बच्चों का इलाज किया गया। सीएचसी पर भर्ती और इलाज की सुविधा होने के बावजूद बच्चों को रेफर करने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने आपत्ति जताई है।