बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के निवासी डिलीवरी बॉय ने मंगलवार रात बारादरी थाने के गेट पर खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक नशे की हालत में मिला। वह थाने में खड़ी अपनी बाइक न मिलने से आहत था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इस प्रकरण में जांच चल रही है। जिस भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी। उस पर कार्रवाई की जाएगी।