फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी की लाइन में हुई धक्कामुक्की

बरेली में दो दिन अवकाश के बाद जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में कई बार धक्कामुक्की हुई। सुरक्षाकर्मी को भी व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में बुखार के साथ ही उल्टी, बदहजमी के मरीज आधी रहे। सबसे अधिक मरीज त्वचा रोग की ओपीडी में आए। मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए फार्मेसी में अतिरिक्त काउंटर खोलना पड़ा। दूरदराज से आए मरीजों को पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने और जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीजों को कल तो किसी को अगली तिथियों में जांच, परामर्श के लिए बुलाया गया, जिससे लोगों में आक्रोश था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें