फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के सदन की बैठक में पार्षद बोले- पूरा शहर कुत्तों और बंदरों से परेशान

बरेली नगर निगम के सदन में सोमवार को कुत्तों और बंदरों के हमलों का मसला सामूहिक रूप से गूंजा तो उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बढ़ाने और प्रत्येक जोन के लिए अलग एजेंसी चयनित करने का निर्णय लिया गया। पार्षदों ने कहा कि शहर के लोग कुत्तों और बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। अधिकारी झूठ बोलते हैं, वह बताएं कि बजट कहां खर्च हो रहा है। सिर्फ खानापूर्ति क्यों हो रही है? इस पर महापौर उमेश गौतम ने कहा कि एक एजेंसी के भरोसे न रहें। चारों जोन के लिए अलग-अलग एजेंसियों को काम सौंपे। सात दिनों के अंदर टेंडर निकाल दीजिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें