फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में पुलिस ने 67 लोगों को लौटाए उनके खोए हुए मोबाइल फोन

मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 01:07 PM IST

बरेली में पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने 67 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए। एसपी सिटी ने बताया कि समय-समय पर लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन के बारे में शिकायतें मिली थीं। इन्हें सर्विलांस टीम के हवाले किया गया था। सीईआईआर पोर्टल पर भी लापता मोबाइल फोन की डिटेल डालकर सर्च किया गया था। 67 मोबाइल फोन तलाशे गए। अपना खोया मोबाइल फोन पाकर लोग खुश हुए। एसएसपी ने सर्वाधिक 11 मोबाइल फोन तलाशने पर इज्जतनगर थाने के आरक्षी विपिन कुमार को 1100 रुपये, कैंट थाने के आरक्षी अजय कुमार को 700 रुपये, कोतवाली की कांस्टेबल रीमा यादव को 400 रुपये, प्रेमनगर के आरक्षी रंजन शर्मा को 400 रुपये का पुरस्कार व सभी को प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें