फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस से हुई वकीलों की नोकझोंक

बरेली और आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में शुरू हो गई है। नामांकन के चलते पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिषद से 200 मीटर की दूरी पर तीन बैरियर बनाए गए हैं। यहां से आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। सुबह करीब 10:30 बजे बैरियर से वाहनों के साथ प्रवेश कर रहे वकीलों को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर वकीलों ने कड़ी आपत्ति जताई। मामला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने सीईओ और एसपी क्राइम से बात की। कहा कि वकीलों को परिसर में प्रवेश दिया जाए। वाहन पार्किंग में खड़े करेंगे। निर्वाचन कार्य में वकीलों का भरपूर सहयोग रहेगा मगर जबरन टोकना और हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। उन्होंने वकीलों को भी समझाया और निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों पक्षों में सुलह हो गई और अब किसी तरीके का कोई विवाद नहीं है, वकील बगैर वाहन के परिसर में प्रवेश कर रहे हैं बैरियर से भी आवाजाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें