बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांम खरदाह निवासी किसान पुष्पेंद्र सिंह की मंगलवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गांव में ही रंजिश की वजह से लगभग चार वर्ष पहले उनके बड़े भाई विनोद कुमार की भी हत्या कर दी गई थी। पुष्पेंद्र अपने भाई की हत्या के मामले में गवाह थे।