फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में चुनाव को लेकर मचा सियासी घमासान, भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने क्या कहा?

बरेली में लोकसभा चुनाव के परवान चढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सियासी घमासान मचा है। आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद भाजपा संगठन की गुटबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। आरोप-प्रत्यारोप के ट्वीट और कमेंट्स के बीच भाजपा संगठन ही दो धड़ों में बंट गया है। आलम यह है कि आपसी खेमेबाजी में एक-दूसरे पर निशाना साधने में कई तरह की अफवाहें भी सियासी तापमान को बढ़ा रही हैं। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि मेरे चुनाव में बूथ से लेकर पूरा संगठन पूरी ताकत से जुटा है। हताश विपक्ष अफवाह और ऐसी गलत बातें फैला रहा है। मैं पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतूंगा। मेरे और पार्टी के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई भी कराऊंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें