फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बारिश के दौरान चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे रामगंगा चौकी प्रभारी

मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 09:45 PM IST

बरेली में सोमवार को बारिश के दौरान रामगंगा चौकी प्रभारी की कार पर अचानक पेड़ गिर पड़ा। इससे वह बाल-बाल बच गए। सोमवार सुबह नौ बजे रामगंगा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी क्रेटा कार से चौकी से थाने आ रहे थे। वह अकेले थे और कार खुद ही चला रहे थे। कैंट की दिशा में वह जंक्शन रोड की तरफ बढ़े तभी एक विशालकाय पेड़ उनकी कार पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि यह कार की छत तोड़ता हुआ पिछली सीट पर आ गिरा। कार जरा सी पीछे रही होती तो यह ड्राइविंग सीट पर गिर सकता था। अचानक हुए घटनाक्रम से धर्मेंद्र सिंह अवाक रह गए और कार से निकलकर बाहर आ गए। बाद में उन्होंने सहकर्मियों को बुलाया और क्रेन से कार पर पड़े पेड़ को हटाया जा सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें