बरेली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शिवाजी चौक (शील चौराहा) से एकता यात्रा आरंभ हुई। यात्रा स्वयंवर बारात घर, झूलेलाल द्वार होते हुए शहीद पंकज अरोरा चौक से सूद धर्मकांटा मार्ग के रास्ते मनोहर भूषण इंटर कॉलेज तक गई। यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे। पदयात्रा में भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने संबोधित किया।