बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सोनाली मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक इज्जतनगर निवासी पारस है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से तमंचा, दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।