फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की कार पर हमला, चकनाचूर हुआ शीशा

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा शुक्रवार को छतेनी गांव से कथा सुनकर घर लौट रही थी। करीब साढ़े छह बजे निगोही थाना क्षेत्र के गिरगिचा चीनी मिल से दो सौ मीटर पहले तेज गति से आई कोई चीज उनकी गाड़ी से टकराई, जिससे उनकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया। जोरदार आवाज होने के चलते गनर पीयूष के कान सुन्न हो गए। खतरे की आशंका के बीच चालक कार को आगे निकाल ले गया। विधायक के साथ गनर होने के चलते कार वापस लेकर आईं। आसपास के इलाके की तलाशी ली गई। सूचना पर निगोही थाना पुलिस भी आ गई। कुछ लोगों ने फायर होने की बात भी बताई। पुलिस ने मामले की जांच की तो एक पत्थर पड़ा मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें