फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले- मैंने कभी गुटबाजी नहीं की और न किसी को तंग किया

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को बहेड़ी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में दाम और नाम कमाने के लिए नहीं आए हैं। देश की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीलीभीत में रहा, लेकिन कभी किसी को तंग नहीं किया, न कभी गुटबाजी नहीं की। बिना भेदभाव से हमेशा जनता की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा। वरुण गांधी ने कहा कि हमारा देश तब आगे बढ़ेगा, जब 'हमसब' आगे बढ़ेंगे। उन्होंने 'हमसब' का अर्थ बताते हुए कहा- ह से हिंदू, म से मुसलमान, स से सिख और ब से बौद्ध। सांसद ने कहा कि हम लोग भविष्य की बात करेंगे। हम लोग ये बात नहीं करेंग कि हजार साल या पांच हजार साल पहले क्या हुआ। हम यह बात करेंगे कि 100 साल आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम एक-दूसरे से प्यार करेंगे तो 70 फीसदी समस्या अपने आप खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें