फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भजन गायिका अंजली द्विवेदी पर हमला, कहा- चंड़ीगढ़ से लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने कार को टक्कर मारी

चंडीगढ़ से बरेली लौट रही भजन गायिका अंजली द्विवेदी की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। भजन गायिका ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उन पर साजिश के तहत हमला कराया गया है। पुलिस इस घटना को हादसा मान रही है। भजन गायिका अंजली द्विवेदी सीबीगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह चंडीगढ़ सेक्टर 52 से भजन संध्या करके बरेली लौट रही थीं। उनकी कार जैसे ही फतेहगंज पश्चिमी के पास पहुंची, वैसे ही कार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार से उतरे छह-सात लोग उनसे अभद्रता करने लगे। अंजली ने तत्काल फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही आरोपी कार लेकर भाग गए। टक्कर लगने से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। भजन गायिका के अनुसार चार दिन पहले उन्हें कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। अंजली ने वीडियो जारी कर बताया कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस का कहना है कि यह हादसा ही है, हमले या अभद्रता का आरोप सही नहीं लग रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें