बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में सिविल लाइंस चौकी के अंतर्गत सोमवार देर रात दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के रिंकू का मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें उसे एक साधारण चोट होने की पुष्टि हुई। साथ ही उसके शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर धार्मिक नारे लगाए जाने संबंधी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की स्वतंत्र जांच में इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों को भ्रामक बताया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।