ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि असम सरकार के बीफ पर लगाए गए प्रतिबंध से मुसलमानों पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। अगर असम के मुख्यमंत्री यह समझते हैं कि मुसलमान बीफ नहीं खाएगा तो जिंदा नहीं रह सकता है तो वह गलत सोच रखते हैं।