बरेली में आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों की मोहरें, सेना भर्ती कार्यालय, कैंट बोर्ड कार्यालय समेत कई सरकारी संस्थाओं के जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई। आरोपी का नाम अमानुद्दीन है। उसके पास से 44 मोहरें बरामद हुई हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।