बरेली में ट्रिपल तलाक खत्म करने के लिए रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल एक महिला जब घर लौटी तो उसके पति ने उसे ट्रिपल तलाक दे दिया। हालांकि इस पेचीदा मामले में एक पेंच ये भी सामने आ रहा है कि दोनों ही एक दूसरे पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगा रहे हैं।