फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली जंक्शन पर बिहार के यात्री को आया हार्ट अटैक, जीआरपी सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई जान

Wed, 25 Feb 2026 11:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

बरेली जंक्शन पर जीआरपी सिपाही हरीओम ने सीपीआर देकर बिहार के एक यात्री की जान बचा ली। यात्री अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा था, जिससे उसके साथ आए परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्टेशन पर मौजूद सिपाहियों ने यात्री को तुरंत सीपीआर दिया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ। फिलहार परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला सोमवार का है। 

बिहार के गया जिले के थाना गुरारू के गांव बहेड़ा निवासी दिनेश मोनिया हावड़ा-दिल्ली अमृत भारत से बरेली आ रहे थे। उनको मनौना धाम जाना था। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जंक्शन पर उतरने के बाद निदेश को दिल का दौरा पड़ गया और वह गिर पड़े। मौके पर तैनात सिपाही हरीओम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को तुरंत ही सीपीआर दिया। इससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें