फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवक की हत्या, झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी हालत

बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक ने युवक को कोई द्रव पिलाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तांत्रिक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। खजूरी चिर्रा गांव निवासी दुखीराम ने बताया कि उनके बड़े भाई सुकई (40) काफी समय से बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ था। इसी बीच गांव के ही हिदायत रसूल उर्फ गुल्ले बाबा, जो तांत्रिक का काम करता है, ने तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया। उसके झांसे में आकर परिवार ने उसे घर बुला लिया। परिजनों का आरोप है कि रात गुल्ले बाबा अपने साथी मोइनुद्दीन के साथ सुकई के घर पहुंचा और छप्पर के नीचे तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू की। मृतक के भाई दुखीराम ने बताया कि कुछ देर बाद सुकई तेज आवाज में चिल्लाने लगे। शोर सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह तड़प रहे थे। आरोप है कि तांत्रिक ने उन्हें कोई द्रव पिलाया था। मौके पर उनकी जीभ कटी हुई दिखाई दी और आसपास खून भी बिखरा पड़ा था। इसी दौरान दोनों भाग गये। सूचना पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुल्ले बाबा लंबे समय से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का काम करता था तथा उसी ने सुकई की हत्या की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक टीबी का मरीज भी था, हालांकि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें