फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्रिलोकपुर में मिष्ठान दुकान की जांच करने पहुंची फूड इंस्पेक्टर का घेराव, मसौली पुलिस ने संभाला मोर्चा

तहसील रामनगर के त्रिलोकपुर कस्बे में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मिष्ठान की दुकान पर जांच करने पहुंची फूड इंस्पेक्टर अनुराधा मिश्रा का दुकानदार के लोगों ने घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि फूड इंस्पेक्टर अनुराधा मिश्रा टीम के साथ त्रिलोकपुर कस्बे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान एक मिष्ठान की दुकान पर जांच शुरू की गई। दुकान पर जांच की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने फूड इंस्पेक्टर को घेर लिया। भीड़ को आक्रोशित होता देख दुकानदार ने भी फूड इंस्पेक्टर से कई सवाल-जवाब किए। स्थिति बिगड़ती देख तत्काल मसौली थाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जांच की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सकी। इस दौरान कुछ देर के लिए कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें