श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक टीम द्वारा रविवार सुबह से ही जमीन की नापजोख लगातार चल रही है। राजस्वकर्मियों ने जब नक्शे के आधार पर जमीन की पैमाइश की तो यूनिवर्सिटी के परिसर तक फीता पहुंच गया। संभावना है कि ध्वस्तीकरण की और कार्रवाई हो सकती है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है अभी केवल पैमाइश जारी है। एक दिन पहले शनिवार को फार्मेसी विभाग का एनिमल हाउस और एक गार्ड रूम दहा दिया गया था।