फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक बार फिर उफान पर सरयू, जलस्तर लाल निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा

लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर लाल निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। नदी के बहती लहरों को देखकर जिले की तीन तहसील सिरौलीगौसपुर, रामनगर और रामसनेहीघाट के करीब 100 से ज्यादा गांव के लोग सहम गए हैं। लोगों को अब बाढ़ की आहट सुनाई देने लगी है। वहीं कई स्थानों पर मसीना की कटान भी हो रही है। जिसमें लोगों की जमीन कट रही है। जबकि सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गांव के लोगों का कहना है कि कई बार गांव तक बाढ़ का पानी आया है पर अभी बाढ़ की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें