फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी...नए पंजीकरण कक्ष और जन औषधि केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन

बाराबंकी में जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित पंजीकरण कक्ष का मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि नए पंजीकरण कक्ष के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और पर्चा बनवाने के दौरान होने वाली धक्का-मुक्की से निजात मिलेगी। इसके साथ ही डीएम ने जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को आर्थिक लाभ होगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सीएमएस प्रदीप कुमार, जेपी मौर्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें