बाराबंकी जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्चा कांटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीजों की भीड़ का आलम ऐसा रहा कि व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया। मरीजों की अधिक संख्या के चलते चिकित्सा स्टाफ को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ा।