बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के करौंदी गांव से मसौली बारात गई थी। सोमवार देर रात एक वैन से बाराती लौट रहे थे। जैदपुर के चंदौली गांव के पास वैन ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाराती निजामुद्दीन की मौत हो गई। वहीं करीब सात लोग गंभीर बताई जाते हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें दो मासूम बच्चों अरशद और नफीस की हालत अत्यंत गंभीर है।