फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अष्टमी पर राम जानकी मंदिर में भजन-कीर्तन, आरती और कन्या पूजन का आयोजन

बाराबंकी। शहर के राम जानकी मंदिर में अष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को भजन-कीर्तन और माता रानी की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया। कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया गया तथा चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित कन्या भोज में कन्याओं को पूरी, हलवा और चना प्रसाद के रूप में परोसा गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें