फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में सीओ बोले- समाज का निर्माण करती है बेटियां... इनको कानून की जानकारी होना जरूरी

बाराबंकी में जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर देवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीओ सदर सौरभ कुमार श्रीवास्तव शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का निर्माण करती हैं, इसलिए इन्हें कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी है। छात्राओं को बताया कि कैसे भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए पुलिस की मदद ले सकती है। इस मौके पर कुछ छात्राओं ने पॉवर एंजल के रूप में उपस्थित होकर इस बात का विश्वास दिलाया कि अब वक्त बदल चुका है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। कॉलेज की प्रधानाचार्य सुविद्या वत्स ने कहा कि अमर उजाला द्वारा कराई जा रहे हैं ऐसे कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम में अमर उजाला से बात करते हुए छात्राओं ने कहा कि हमें अच्छा मंच मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें