यूपी के बाराबंकी में रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी महादेवा हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज रही है। बोहनिया तालाब से लेकर चारों ओर दीवारों पर भगवा रंग से हर हर बम बम ओम नमः शिवाय डमरू त्रिशूल की आकृति आपको देखने को मिल जाएगी। कांवर लेकर कांवारियों ने मेला मैदान में डेरा जमा दिया। कन्नौज जिले के मानीमऊ क्षेत्र से आए करीब डेढ़ सौ चोरियों ने मेला मैदान में डेरा जमा लिया है। भगवान भोलेनाथ की चिलम फूंक रहा है,तो कोई मस्ती में झूम रहा है, जत्था की अगवानी कर रहे। सुरेंद्र भोला ने बताया कि वह टीम के साथ 2 फ़रवरी को सुबह बिठूर से गंगाजल भरकर महादेवा के लिए चले थे। वह 25 वर्षों से आ रहे हैं। उनके साथ श्याम सुंदर,अशोक,शशि कुमार, सुरेश, अंकुर, अनमोल, अन्ने, शिवम, सहित करीब डेढ़ सौ लोग कांवर लेकर महादेवा आए हैं। इनमे से सभी की मनोकामना थी। कोई भोलेनाथ से शादी, व्यापार,बेटे की प्राप्ति,ज़मीन की खरीददारी, नौकरी सहित कई मांगों को लेकर कंवारिया आए थे। जिनकी भोले बाबा ने मनोकामना पूरी की, आज वह हर साल साथ में आते हैं। वहीं मेला मैदान में दुकानदारों ने दुकान सजाना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। महादेव में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।