फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगढ़ तहसील में वकीलों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच विवाद, हाथापाई हुई

बाराबंकी में हैदरगढ़ तहसील परिसर में बार एसोसिएशन और एसडीएम के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को और गहरा गया। बार एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे बहिष्कार के दौरान एसडीएम न्यायालय में पुकार कराए जाने का विरोध करने पहुंचे अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि विरोध के दौरान कुछ लेखपालों ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। दो लेखपालों ने उनकी गर्दन दबाने का भी प्रयास किया। इससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य अधिवक्ताओं के मौके पर पहुंचने से स्थिति और गंभीर होने से बच गई। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। बार एसोसिएशन ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें