उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अब महिला पुलिसकर्मी ड्रोन उड़ाएंगी। इसके सहयोग से अपराधियों को सबक सिखाएंगी। यह टीम यूपी पुलिस की पहली महिला पुलिस ड्रोन टीम होगी। इस टीम में महिला पुलिसकर्मी ड्रोन की मदद से अपराध पर अंकुश लगाएंगी। यहां महिला पुलिस कर्मियों को हाईटेक ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यह महिला पुलिस टीम इन हाईटेक ड्रोन की मदद से अपराधियों की खोज करेगी। बताया जा रहा है कि इन हाईटेक ड्रोन में कोई भी सब्जेक्ट सेट कर दिया जाएगा तो वह ड्रोन उस सब्जेक्ट का स्वतः 22 किलोमीटर तक पीछा करता रहेगा। खास बात तो यह है कि यह यूपी की पहली महिला ड्रोन टीम होगी। फिलहाल, महिला ड्रोन टीम को ड्रोन उड़ाने उतारने फोटो और वीडियो बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन टीम को शक्तिशाली बनाने के लिए हर प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है।