यूपी में बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बा के करीब रनापुर में हाईवे किनारे निर्माणाधीन मैरिज लॉन के लाबी की स्लैब गिर गई। इसके नीचे कई मजदूर दब गए। दो को घायल अवस्था मे सीएचसी भेजा गया है। जबकि, अन्य की तलाश की जा रही है। मौके पर एसडीएम, सीओ की अगुवाई में रेस्क्यू चल रहा है।