फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

यूपी के बाराबंकी में श्याम स्वीट्स की दुकान में मंगलवार की तड़के आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर मोड़ की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तड़के करीब 4.00 बजे दुकान से धुआं उठता दिखा। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को खबर दी। दमकलकर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें