बाराबंकी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह पुलिस लाइन से बस स्टॉप तक महिला जागरूकता एवं सुरक्षा दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में आम महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक उतरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने किया।