फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में हाईवे पर खड़े ट्रक से लाखों का माल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों का तिरपाल काटकर ई-रिक्शा पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी का सामान, एक अवैध तमंचा और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि गोंडा निवासी निखिल सिंह ने बताया था कि वह लखनऊ की एक ऑटो पार्ट्स कंपनी में मैनेजर हैं। 12 जून की रात किसान पथ पर जबरीकला बस स्टॉप के पास फरीदाबाद से ई-रिक्शा पार्ट्स लेकर लखनऊ आ रहे ट्रक का चालक हरिओम ट्रक खड़ा करके सो गया था। सुबह उठने पर पता चला कि ट्रक का तिरपाल काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। निखिल की तहरीर पर थाना देवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने जांच करके तीन अभियुक्तों हुसैनमऊ निवासी आदिल, बछराज और देवा कस्बा निवासी सद्दाम अली को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ई-रिक्शा पार्ट्स का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। इसमें मोटर, हेडलाइट, डिजिटल मीटर, कंट्रोलर, टायर, स्विच, ब्रेक वायर समेत कई पार्ट्स शामिल हैं। इनके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार भी मिली है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हाईवे पर खड़े ट्रकों को चिन्हित करके तिरपाल काटकर माल चोरी करते थे। चोरी किए गए सामान को सस्ते दामों में बेच देते थे। इसके लिए किराए की गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी आदिल पहले भी लखनऊ में ट्रक चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी, गोसाईगंज और सरोजनीनगर थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें