फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में एक यूनिट रक्त से बचने लगी चार मरीजों की जान, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का हुआ शुभारंभ

बाराबंकी जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ होने से जहां एक ही यूनिट रक्त से चार मरीजों को फायदा हो रहा है। वहीं, डेंगू के मरीजों को लखनऊ तक की दौड़ लगाने वाले मरीजों को यहीं पर प्लेटलेट्स भी मिल रही है। बृहस्पतिवार को यहां मिले यूनिट इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि एक महीने पहले यूनिट का शुभारंभ बाराबंकी में किया गया था। इसके संचालन से एक यूनिट ब्लड से रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायो प्रेसीपिटेट अलग कर चार मरीजों की जिंदगी बचाई जा रही हैं। इतना ही नहीं एक यूनिट रक्त देने वाले को अगर प्लेटलेट मिल जाती है तो बाकी तीन चीज यहां पर सुरक्षित कर ली जाती है। जो अन्य मरीजों के काम आती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें