फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक को कुचला, मौत

तेज रफ्तार वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक सड़क में गिर गया, वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अहार गांव निवासी विनय (27) ई रिक्शा चलाता था। वह रविवार को दोपहर दो बजे बड़ा गांव से धान के बीज देकर अहार गांव जा रहा था। तभी पहनाग तालाब के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विनय सड़क में गिर गया। उसके ऊपर से वाहन उसे कुचलता हुआ भाग निकला है। पुलिस ने विनय को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में पत्नी साधना है। दो पुत्र हैं। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें