फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: तमंचे के साथ दबोचे गए दो बाइक चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 03:57 PM IST

बांदा अतर्रा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की। जांच में उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें