फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा विधायक विशंभर सिंह ने देखी फसलों की बर्बादी, सरकार पर उचित मुआवजा न दिलाने का लगाया आरोप

बांदा जिले में सपा विधायक विशंभर सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के चंदेलन पुरवा, इंगुवा गोंडा, अमिलिहा पुरवा, औदहा, खेरा, सौहारा पुरवा, दतिनिहा पुरवा, मुसीवां आदि गावों में पहुंचकर ओलों से बर्बाद हुई फसलों को देखा। इसके अलावा उन्होंने किसानों से उनके नुकसान के बारे में भी जानकारी की। नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, कानूनगो व लेखपाल से जल्द सर्वे पूरा कराने की बात कही। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को ओला वृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा नहीं देना चाहती है। राजस्व विभाग की सर्वे रिपोर्ट में 33 प्रतिशत नुकसान दिखाया गया है, इससे किसानों को कुछ मिलने वाला नहीं है। हकीकत में 80 से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें