फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

बांदा से कमासिन जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सोमवार को सुबह सात बजे मुरवल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच को बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यात्रियों के मुताबिक हादसा वाहन को ओवरटेक करने में बस की रफ्तार अधिक होने के चलते हुआ है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे में बस पर सवार बबेरू के मझिला गांव निवासी बलकेश (22), पिस्टा निवासी करन (17), कमल यादव (40), सुनहुली गांव निवासी रोहित कुमार (24), राजापुर निवासी मनोज (35), नोवाड़ी गांव निवासी शीतल देवी (30), उमरहनी गांव निवासी गुड़िया विश्वकर्मा, बिलबई गांव निवासी सुशीला (35), कमासिन के घुंघई गांव निवासी सत्येंद्र यादव (40), उमरहनी गांव निवासी सुधा विश्वकर्मा (37), बांदा निवासी सेल कुमार (35) घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें