फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

शराब के नशे में धुत पति के हाथ में नवजात देख मां ने गिरने के डर से छीनने की कोशिश की, इसी बात से गुस्साए पति ने गले में कटार मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला की सगी बहन ने आरोपी पति के खिलाफ मटौंध थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी प्रियंका सिंह (30) की रविवार को दोपहर उसके पति दीपू सिंह ने गले में कटारी से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना के समय घर में प्रियंका की सास मालती घर के बाहर थी। कुछ देर बाद वह अंदर आई तो प्रियंका का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा देखा, उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें