पैलानी तहसील के महबरा गांव में रविवार रात 1:30 बजे राहुल निषाद निवासी ग्राम सबादा पैलानी अपनी प्रेमिका जकरीन के घर में छत पर रखे जाल को हटाकर अंदर कूद गया। वहां पर प्रेमी ने धारदार हथियार से कई वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। मालूम हो कि जकरीन की शादी 4 दिसंबर को बांदा में हुई थी। रविवार को वह अपनी मां के साथ ससुराल से मायके महबरा गांव आई थी। वारदात के दौरान जकरीन की मां जाग गई और शोर मचाया। जकरीन के घर वालों ने प्रेमी राहुल को जमकर पीटा। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में राहुल की मौत हो गई।