फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: रात में सड़कों पर उतरे सपाई, निकाला विरोध मार्च

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 09:32 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल चौराहे से गुलर नाका होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर तक विरोध मार्च निकाला। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें